कुंड। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव माजरा निवासी बालचंद के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिले झालावाड़ के गांव अनंतपुरा निवासी अंकित पांचाल ने बताया कि वह गांव माजरा में अपने मौसा के घर पर रहता है। उसे सूचना मिली कि उसके मौसा काम से घर वापस लौट रहे थे, तभी सर्विस रोड पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।