रेेवाड़ी- अलवर रेल मार्ग पर बावल स्टेशन से पहले रूध पुल के नजदीक एक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी के एसआई दयाराम ने बताया कि सोमवार सुबह जीआरपी को बावल रेलवे स्टेशन कार्यालय से सूचना मिली की रूध पुल के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस को जांच के दौरान कोई दस्तावेज नहीं मिला। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के शव गृह में पहचान को 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। मृतक ने सफेद कमीज, स्लेटी पाजामा व कपड़े के जूते पहने हुए हैं। दाहिने हाथ पर हिंदी में कमलेश लिखा हुआ है।