फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. ममता कामरा को सौंपा आईजीयू के कार्यवाहक कुलसचिव का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में मीरपुर में गणित विभाग में कार्यरत प्रो. ममता कामरा को कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार सौंपा गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इससे पूर्व वीरवार को डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा ने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। प्रो. ममता कामरा की छवि निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की रही है। उन्होंने वर्ष 1991 में सहायक प्रोफेसर के रूप में यहां अपना करियर शुरू किया तब यह एमडीयू रोहतक का रीजनल सेंटर था। प्रो. कामरा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से एमफिल तथा आईआईटी कानपुर से पीएचडी की है। उनके पास अधिष्ठाता छात्र कल्याण, निदेशक पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट, नई शिक्षा नीति को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए बनाई गई समिति की अध्यक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यभार पहले से ही मौजूद है। इससे पूर्व वह राजनीति विज्ञान, गणित विभाग, होटल मैनेजमेंट जैसे अनेक विभागों की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं। कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ सहित शिक्षक व गैर-शिक्षक सदस्यों ने प्रो. कामरा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें