रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर-इस्तमुरार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद मेहता ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अलग-अलग सामाजिक वर्ग, धर्मों और क्षेत्रों के लोगों के साथ मिलकर कार्य करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है। एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। एनएसएस शिक्षा को सेवा से जोड़कर विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।