फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को करें जागरूक

Thu, 28 Mar 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी राहुल हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि इसके लिए गतिविधियां चलाएं। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सेल्फी पॉइंट तैयार किए जाएं। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि अधिकारी मतदान करने के बाद क्यूआर कोड को स्कैन करके फोटो अपलोड करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा आम चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने का संकल्प लें। मतदाता ऑनलाइन संकल्प लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। हर पोलिंग स्टेशन के बाहर टोल फी नम्बर 1950, सीईओ और डीईओ कार्यालयों के टेलीफोन नंबर लगाएं जाएं ताकि यदि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह तुरंत उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को अधिक जागरूक करने के लिए ईसीआई और हरियाणा निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार की गई वीडियो को स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क के माध्यम से दिखाया जाए और ऑडियो को एफएम के माध्यम से प्रसारित किया जाए। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर मतदान जागरूकता व स्वीप से संबंधित प्रचार सामग्री चस्पा की जाए। जिला सचिवालय, सरकारी भवनों आदि के पास मतदाता जागरूकता संबंधित बैनर, पोस्टर व स्टीकर लगाए जाएं।
विज्ञापन


मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवाओं को करें प्रेरित

राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला में 18-19 वर्ष के युवाओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक करें और लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में स्थित विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय में ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और उनकी वोट अभी तक भी नहीं बनी है ऐसे युवाओं को वोट बनवाने व वोट डालने बारे प्रेरित व जागरूक किया जाए। युवाओं को वोट डालने के लिए शपथ दिलाई जाए। इसके अलावा ट्रांसजेंडर को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें