फोटो: 22रेवाड़ी। मकर संक्रांति जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र वितरित करते फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : बीघापुर के डोकरई में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
रेवाड़ी। कर्मसेतु फाउंडेशन की ओर से संचालित नियति पाठशाला में मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के लिए भोजन कराया गया और वस्त्र वितरण किया गया। फाउंडेशन के निर्देशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना और उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल करना था। इस अवसर पर उपस्थित बबली चौहान व ज्योति ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ-साथ 30 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन से प्रिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में प्रेम और सद्भावना का संचार करते हैं। इस मौके पर रेखा, शुभम कौशिक, नितेश बंसल, आदित्य, चिराग, भव्या आदि उपस्थित रहे।