फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महाशिवरात्रि कल, मंदिरों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। शहर के सभी शिवालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में स्थित सभी छोटे बड़े शिवालयों में रंग पेंट के साथ ही लाइट लगवाने के काम तेजी से किए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार प्रति वर्ष फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। शहर के सेक्टर-1 स्थित सोला राही भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना माना जाता है। महाशिवरात्रि पर्व पर करीब दस हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर का इतिहास
बताया जाता है कि भूतेश्वर महादेव मंदिर ब्रिटिश शासन के समय से है। मंदिर के पुजारी हरिशचंद्र शास्त्री ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पहले यहां एक छोटा सा मंदिर था। बाद में लोगों की सहायता से इस मंदिर का निर्माण होता गया और यह मंदिर विशाल हो गया है। सोला राही सरोवर के किनारे इस मंदिर में सेक्टर एक के साथ मॉडल टाउन, सेक्टर तीन व सेक्टर चार के साथ आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर सवा क्विंटल पेठा का भोग लगाया जाता है। सावन में प्रतिदिन सुबह 4 से रात 12 बजे तक मंदिर के कपाट खुलने के साथ भजन, कीर्तन, आरती का आयोजन होगा।
महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजा

महाशिवरात्रि पर्व के दिन भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भजन, कीर्तन, आरती का आयोजन होगा। इसके बाद रुद्राभिषेक शुरू होगा। इसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें