वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। स्थानीय पंचायत घर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, शिक्षा और सामाजिक एकता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कोसली थाना एसएचओ विद्यासागर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को सत्य, मर्यादा, आदर्श जीवन और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। रामायण से सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपनाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सरपंच रामकिशन, प्रिंसिपल डीएन भारद्वाज, डॉ. प्रदीप बिठला, सीपीएलओ दयावान, कैलाश बाई, पंच ओम प्रकाश डाबला, सतबीर सिंह, कृष्ण, संदीप, शारदा देवी उपस्थित रहीं।