नाई वाली चौक के पास प्रसाद लेते लोग। स्रोत : संस्था
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि पर महाकाल सेवा संस्था की ओर से नाई वाली चौक के पास भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत ने बताया कि सेवा ही शिव है को आधार मानकर समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष जितेंद्र ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का आभार जताया। इस अवसर पर शकुंतला भंडोरिया, मुकेश यादव, प्रवीन चौधरी, सुभाष छाबड़ी, रिंकू सैनी, मोनू राव, बीर सिंह प्रधान, सूबे सिंह नंबरदार उपस्थित रहे।