गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान ईशा, भावना व निष्ठा की टीम प्रथम, कशिश, काजल व सलोनी की टीम द्वितीय और भावना, कीर्ति, मयंक की टीम तृतीय स्थान पर रही। कंप्यूटर शिक्षिका सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाकर जागरूक किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, भौतिकी प्रवक्ता नेहा शर्मा, गणित प्रवक्ता मीनाक्षी चुग का विशेष सहयोग रहा। संवाद