फोटो : 21सफाई अभियान में भाग लेते हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के पदाधिकारी। स्रो
रेवाड़ी। रविवार को मेगा सफाई अभियान का आयोजन धारूहेड़ा चुंगी से राव तुलाराम पार्क तक किया गया। अभियान में हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के डीओसी प्रदीप कुमार स्काउट, विक्रम सिंह स्काउट मास्टर, होशियार सिंह स्काउट मास्टर व शहीद दशरथ राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल) के 25 स्काउट्स ने भाग लिया। विक्रम सिंह सिंह ने बताया कि सफाई बहुत जरूरी है, इससे बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नैतिक, लक्ष्यवीर, रूद्र सोनी, शिवम, ईशांत, हरेकश, आयुष, मयंक, देव, शिवम मौजूद थे।