फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाषण और पोस्टर के माध्यम से डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया

Fri, 17 May 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाषण व ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्या​र्थियों को सम्मानित करते जिला मलेर
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शहर के राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की अगुवाई करते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों से भाषण प्रतियोगिता व ड्राइंग प्रतियोगिता कराई। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिता से डेंगू से बचाव के उपाय बताए। जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने भाषण में बच्चों को बताया कि सभी बच्चे अपने घर तथा आस पड़ोस में बताएं कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है तथा यह मच्छर दिन के समय में ज्यादा काटता है। आप सभी अपने घर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। टीम में रमेश कुमार, धर्मवीर सिंह, दिनेश यादव, वीरेंद्र कुमार, राहुल दहिया, सुनील कुमार, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें