फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कालरात्रि की पूजा कर मांगी मन्नत

विज्ञापन
मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवरात्र में शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। बाराहजारी स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के 7वें रूप कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज मंदिर में अष्टमी को माता की झांकी व नवमी को हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि नवरात्र में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। स्वरूप वर्णन इनके शरीर का रंग काला, बाल बिखरे हुए, गले में विद्युत की भांति चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं जो ब्रह्माण्ड की तरह गोल हैं, जिनमें से बिजली की तरह चमकीली किरणें निकलती रहती हैं। दाहिने ऊपर का हाथ वरद मुद्रा में सबको वरदान देती हैं। दाहिना नीचे वाला हाथ अभयमुद्रा में है। बायीं ओर के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा और निचले हाथ में खड़ग है। इनकी कृपा से अग्नि भयए आकाश भयए भूत पिशाच स्मरण मात्र से ही भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें