फोटो : 22प्रतियोगिता में बनाई गई प्रिंट रिच। स्रोत : स्कूल
डहीना। गांव सीहा के विभागीय संकुल के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राथमिक स्कूलों की प्रिंट रिच प्रतियोगिता में लुहाना स्कूल विजेता रहा। प्रतियोगिता की संयोजक एबीआरसी अनुराधा चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लुहाना के स्कूल ने प्रथम, धवाना के स्कूल ने द्वितीय और बुड़ौली व सीहा के प्राथमिक स्कूलों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि संबद्ध स्कूलों ने विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल के अलावा कक्षाओं में रीडर कॉर्नर, टीएलएम कॉर्नर, पजल कॉर्नर बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राध्यापक महेश शास्त्री, प्रियंका व अरविंद कुमार निर्णायक मंडल में रहे। संवाद