फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का आरोपी मिला कोरोना संक्रमित, जिले का आंकड़ा पहुंचा 62 पर

विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद सील की गई गली। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार सुबह जारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है ।जिले में पॉजिटिव आंकड़ा अब 62 पर पहुंच गया है ।बता दें कि सोमवार को संक्रमित मिला व्यक्ति 3 दिन पहले झगड़े के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था ।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट के बाद आरोपी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। मंगलवार सुबह रिपोर्ट में आरोपी पॉजिटिव पाया गया। बता दें कि 3 दिन पहले एक गांव में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार किए तीनों लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, एक व्यक्ति के संक्रमित आने से पुलिस की भी चिंता बढ़ने लगी है ।क्योंकि इससे पहले भी पांच आरोपी जिला में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं हालांकि पुलिस द्वारा अब आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद टेस्ट कराने के बाद सीधा क्वारंटीन सेंटर भेजे जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें