धारूहेड़ा। क्षेत्र में एक व्यक्ति से 5 लाख 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनको व्हाट्सएप पर लिंक मिला जिसके माध्यम से एक एप डाउनलोड कर उसमें पैसे इन्वेस्ट करना शुरू किया था और कुछ पैसे निकाले भी थे। जब अधिक पैसे निकालने की कोशिश करने लगा तो बताया गया कि उसका खाता बंद कर दिया गया है। इसको चालू करने के लिए उसे करीब 3 लाख रुपये उसमें जमा कराने होंगे। शातिरों की बातों में आकर उसने कई बार बनाए गए खाते में ट्रांजेक्शन किए। जब पता लगा कि उसके साथ 5 लाख 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। तो उसने सबसे पहले साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद