रेवाड़ी। शहर में एक सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में 2 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस को दी शिकायत में शहर स्थित अंतरिक्ष टावर सोसाइटी निवासी हितेश कुमार ने बताया कि उसने एक एप के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की थी, लेकिन काफी समय बीतने बाद भी उसे उसका सामान नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक उसके साथ ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में कुल 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित के शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।