संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव मूसेपुर निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में 1.9 लाख रुपये गंवा दिए। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव मूसेपुर निवासी कामेश ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन एप के जरिए 2 जोड़ी जूते और एक मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। 26 सितंबर को उसे एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि वह ऑनलाइन एप से बात कर रहा है। शातिर ने बताया कि उसने जो आर्डर किए हैं, उसको प्रोसेस करने में दिक्कत हो रही है। पहले भुगतान करने के बाद ही आगे प्रोसेसिंग की जाएंगी। इसके बाद कई बार में कुल 1.9 लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बाद में पता लगा कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। इसके बाद जाटूसाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।