फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Sat, 11 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाला सराय मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में महासभा के पदाधिकारी भगवान परशुराम की पूजा अर्चना
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा रेवाड़ी की और से अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के बाला सराय मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र हुए, जहां महासभा के संगठन मंत्री पंडित नरेंद्र जोशी ने पूजन कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष पंडित रमेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष विनोद पारीक ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। सभी ने एक स्वर में भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और भगवान परशुराम के चरणों में वंदना करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। पूजन के उपरांत भगवान परशुराम की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं इस दौरान संस्था की गतिविधियों पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक सदस्य नीरज भारद्वाज, अजय सागर अत्री के अलावा सुंदर मुद्गल, रितेश भारद्वाज, राकेश भारद्वाज, मनोज कौशिक नांधा, रविंद्र मुद्गल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें