फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अहीर महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद का लाइव प्रसारण

Fri, 28 Aug 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अहीर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अहीर महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हुआ। प्राचार्या उर्मिला शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल और शारीरिक स्वास्थ्य को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दीपक ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ नेतृत्व, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हैं। विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का उत्साहपूर्वक सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान पार्षद निखिल माढोईया, पार्षद रिशु यादव और महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक विक्रम यादव ने युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित किया। मेरा युवा भारत के खंड समन्वयक सुरेंद्र बोकन और खंड समन्वयक यतिन कोचर सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें