सेक्टर एक स्थित कार्यालय पर समस्याएं सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : विभाग
- फोटो : हेलमेट लगाकर चलते वाहन चालक को गुलाब का फूल देते एनसीसी कैडेट्स। विभाग स्रोत
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर एक स्थित कार्यालय में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। डॉ. खोला ने प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कई मामलों में अधिकारियों को फोन के माध्यम से तुरंत निर्देश दिए गए जबकि कुछ प्रकरणों में लिखित आवेदन लेकर त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।