खालेटा में टूटा सीवर ढक्कन बना खतरा
गांव खालेटा में पिछले पांच दिनों से सीवर का ढक्कन टूटा पड़ा है, जिससे लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। यह करीब 40 फुट चौड़ा मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना 15 से अधिक स्कूल बसों सहित कई वाहन गुजरते हैं। छोटे बच्चों को विशेष रूप से चोट लगने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर ढक्कन को ठीक कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
पूरनमल मुदगिल, खालेटा