फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लायंस क्लब रेवाड़ी ने ‘फीड द हंगर प्रोजेक्ट’ के तहत जरूरतमंदों को बांटा भोजन

Sun, 15 Mar 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जरूरतमंदों को भोजन बांटते लायंस क्लब रेवाड़ी के सदस्य। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
रेवाड़ी। लायंस क्लब रेवाड़ी ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘फीड द हंगर प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ‘मां अन्नपूर्णा संस्थान’ में किया। इस सेवा कार्य का पूरा खर्च लायन वीडी शर्मा एडवोकेट ने अपने सुपुत्र मिहिर शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर वहन किया। क्लब के अध्यक्ष लायन ऋषि सिंघल ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा लायनिस्टिक वर्ष 2025–26 में यह सेवा कार्यक्रम नौवीं बार आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति क्लब की निरंतर और मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्य लायन आलोक सिंघल, लायन संदीप गोयल, लायन हेमंत सिंघल, लायन जितेश गोयल, मयंक, धर्मपाल तथा जशन गोयल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें