भोजन संस्थान में सेवाएं देने के लिए पहुंचे लायंस क्लब के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लायंस क्लब की तरफ से रेलवे रोड स्थित मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में 9 वर्षों से चलाए जा रहे निशुल्क भोजन संस्थान में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान क्लब के प्रधान लायंस रितेश भार्गव, सचिव लायंस जितेश गोयल, लायंस मोहित गोयल, लायंस युवराज सिंघल, तनिषा सिंघल आदि मौजूद रहे। धर्मपाल (रीगल वाले), आलोक सिंघल ने इस पुनीत कार्य में लायंस क्लब की मदद की। संवाद