कार्यक्रम में लाइन स्टाफ को सम्मानित करते कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार। स्रोत: विभाग
कोसली। ग्राम पंचायत कंवाली की ओर से बाबा सुखदास आश्रम में आयोजित समारोह में प्रतिकूल मौसम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले बिजली विभाग के लाइन स्टाफ को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच शीलवती ने कहा कि आंधी-तूफान जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखी। कार्यक्रम में कोसली मंडल के कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार ने ग्राम पंचायत का आभार जताते हुए कहा कि लाइन स्टाफ का सम्मान पूरे विभाग के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।