फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपक जलाया, हनुमान चालीसा पढ़ी, नकदी उड़ाई

Tue, 11 Jul 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मंदिर में रखे दानपात्र में चोरी करता युवक। सीसीटीवी फुटेज से
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के मोहल्ला विकास नगर में रविवार की रात एक युवक ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब 5 हजार रुपये की नकदी चोरी ली। वारदात से पहले उसने हनुमानजी की मूर्ति के सामने दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। चोरी और पूजा की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा के विकास नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार की रात करीब 9 बजे एक युवक पहुंचा। पहले उसने हनुमान चालीसा उठाई और हनुमान जी की मूर्ति के सामने रखे दानपात्र के पास जाकर बैठ गया। इस वक्त मंदिर में अन्य श्रद्धालु भी पूजा कर रहे थे। आरोपी ने श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर मूर्ति के सामने दीपक जलाया और फिर हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी, ताकि उसके ऊपर किसी को शक न हो। इस दौरान बार-बार उसकी नजर हनुमान चालीसा से ज्यादा अन्य श्रद्धालुओं पर रही। जब मंदिर से श्रद्धालु चले गए तो आरोपी ने दानपात्र का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह दानपात्र से नकदी निकाल कर भाग गया। इसकी भनक किसी को भी न लग सकी। इस दौरान मंदिर के पुजारी रामनिवास भी रात में मंदिर के कपाट बंद कर घर चले गए। सुबह जब उन्होंने मंदिर को खोलकर साफ-सफाई शुरू की तो दानपात्र टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गई तो चोरी की वारदात की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें