फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिफ्टिंग में आई तेजी, 69 प्रतिशत सरसों का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाजमंडी में सोमवार तक हैफेड की ओर से 221 गांवों के 11682 किसानों से 24440 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को तीनों अनाज मंडियों में 3052 एमटी सरसों की खरीद की गई। रेवाड़ी अनाजमंडी में गेहूं की भी सरकारी खरीद की जा रही है, जबकि नमी होने के कारण कोसली अनाज मंडी में सोमवार को भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी तक आढ़तियों के माध्यम से 20450 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले की तीनों मंडियों में रोस्टर प्रणाली के शेड्यूल में निर्धारित गांवों के किसानों की सरसों हैफेड की ओर से एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है। तीनों अनाज मंडियों में खरीदी गई सरसों का 69 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य भी हो चुका है। इसके अलावा नई अनाज मंडी में करीब एक लाख क्विंटल सरसों की आढ़तियों के माध्यम से प्राइवेट खरीद हो चुकी है।

लिफ्टिंग में आई तेजी


हैफेड की ओर से अभी तक जिले की तीन अनाज मंडियों में 11682 किसानों से 24440.6 एमटी सरसों की खरीद की गई है, जिसमें रेवाड़ी अनाजमंडी में 7554.8 एमटी, कोसली में 11465.6 एमटी तथा बावल अनाजमंडी में 5420.2 एमटी सरसों की खरीद हुई है। तीनों अनाज मंडियों से अब तक 16789 एमटी सरसों का उठान किया जा चुका है, जबकि 7651.6 एमटी सरसों का उठान होना बाकी है, जिसमें बावल अनाजमंडी से 4603 एमटी, कोसली से 6292 एमटी व रेवाड़ी से 5893 एमटी सरसों की लिफ्टिंग हो चुकी है, जबकि बावल मंडी से 816 एमटी, कोसली से 5173 एमटी व रेवाड़ी अनाजमंडी से 1661 एमटी सरसों का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन



इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी का रोस्टर

9 अप्रैल : काकोडिया, भूस्थल ठेठर, भूरथल जाट, सहारनवास, कान माजरा, रामपुरा, लाघुवास अहीर, खरसानकी, मंगलेश्वर, रघुनाथपुरा, टीकंला, रणसी माजरी, बिदावास, लड़ायन, भुरावास, नांगल पठानी, टुमना, पृथ्वीपुरा, नयागांव जाटों वाला, सिहास

10 अप्रैल : गोकलगढ, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास, फदनी, खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, खेडी (नागंल), लुहाना, नठेड़ा, सुरेहली, मुमताजपुर, लाला, नांगलिया रणमोख,

11 अप्रैल : गोलियाकी, मामडीया अहीर, मामडीया आसमपुर, मामडीया ठेठर, भोतूवास अहीर, बिकानेर, गंगायचा अहीर, राजियाकी, पुण्सिका, संगवाडी, सैदपुर उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, खेडी डालूसिंह, जैनाबाद, धारौली, पाल्हावास, कोहारड़, नाहड़, नागंल (खेडी) रोझुवास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें