रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव जाडरा के पास एक निजी स्कूल के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सा अनिल यादव व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत यादव व अशोक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। हम सबको कम से कम अपने घर में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हम सबको यह पहल करनी होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से स्कूल के निदेशक डॉक्टर एसपी यादव, संतोष यादव, डॉक्टर अजीत यादव, डॉ. मनीषा यादव, एडवोकेट मन्नू यादव, आशीष यादव, एडवोकेट रविंद्र मौजूद रहे। संवाद