फोटो : 16 मुख्य अतिथि डॉ. आरबी यादव प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए । स्रोत : परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से धारूहेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लीला राम अकादमी प्रथम रही।
अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विभाग प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभाविप देशभर में नगर खेल कुंभ के तहत खेलों का आयोजन करवा रही है। इसके तहत धारूहेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसके मुख्य अतिथि अभाविप के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. आरबी यादव रहे। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य युधिष्ठिर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें लीला राम अकादमी की टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर एमडीयू रोहतक की टीम रही। तृतीय स्थान पर बालाजी स्पोर्ट्स अकेडमी रही। इन विजेता टीमों को विवेकानंद स्कूल धारूहेड़ा के चेयरमैन अभिषेक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक तरुण, नगर मंत्री विकाश, शिवम, धारूहेड़ा नगर मंत्री भव्य व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।