25 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़हान में छात्रों के साथ रोजगार के अवसरों पर चर्चा क
- फोटो : 1
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़हान में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के क्षेत्र में कॅरिअर विकास विषय पर व्याख्यान दिया। डीएलसी सुपवा के फैशन लाइफस्टाइल डिजाइन विभाग के विभागाध्यक्ष सतीश कुमार और सहायक प्रोफेसर प्रकाश दास ने विद्यार्थियों को कला के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। संवाद