रेवाड़ी। रेवाड़ी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीरवार को रोडशो कर व्यापारियों और आम लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने मंदिर व गुरुद्वारे में जाकर दर्शनपूजन किया।
उन्होंने भाड़ावास चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया। लक्ष्मण सिंह यादव खुली कार में सवार होकर बाजारों में पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं व दुकानदारों ने लड्डू व जलेबी बांटकर खुशियां मनाई। विधायक श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर व गुरुद्वारे समेत अन्य मंदिरों में दर्शन किया। रोड शो गोकल गेट, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक, गोकल गेट, रेलवे रोड़, रेलवे चौक, झज्जर चौक, काठ मंडी होते रेलवे रोड पर संपन्न हुआ। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जनता के प्रति आभार जताया।