रेवाड़ी। बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते छात्रा। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की और से आयोजित की जा रही 11 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव में नौवें दिन शास्त्रीय एकल नृत्य और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में लविष्का और हर्षित ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में 38 स्कूलों के 80 से ज्यादा बच्चों ने शास्त्रीय एकल नृत्य (तृतीय और चतुर्थ वर्ग) और प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका में पायल, पवन कुमार तथा नीलम, धीरज वर्मा तथा सुमित देवड़ा रहे।
शास्त्रीय एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी की सुहाना प्रथम पायदान पर रही। जैन पब्लिक स्कूल की भव्या रोहिल्ला द्वितीय स्थान और धारूहेड़ा की महक ने तीसरा स्थान पाया।
शास्त्रीय एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) में कैनाल वैल्ली पब्लिक स्कूल की ईशानी प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की छवि द्वितीय और राज इंटरनेशनल स्कूल की नैन्सी चौहान तृतीय स्थान पर रही।
प्रश्नोत्तरी में पहने पायदान पर यदुवंशी शिक्षा निकेतन कोसली की लविष्का और हर्षित रहे। राज इंटरनेशनल स्कूल के रिदम भारद्वाज और समीक्षा द्वितीय पायदान पर और आरडीएस पब्लिक स्कूल धारुहेड़ा की साक्षी और इक्षित तृतीय पायदान पर रहे।