फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नूपुर कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम दिन 15 जुलाई

Thu, 11 Jul 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की तरफ से आयोजित किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला और एक दिवसीय कार्यक्रम नूपुर 2024-25 के ऑडिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय कत्थक नृत्य तथा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने के लिए कोई यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नं, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसिल चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साअज फोटो और उसकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें