रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की हुई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करें। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।