फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचएसजीपीसी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि आज

Mon, 30 Oct 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए एचएसजीपीसी मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने बताया कि अब सिख समुदाय से संबंधित कोई भी नया मतदाता 31 अक्तूबर तक स्वयं को एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए कम से कम आयु 18 साल और केशधारी सिख होना जरूरी है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची व नामों के पंजीकरण के लिए आवश्यक निर्देश निर्देश जारी किए गए हैं। मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण के लिए आवेदनपत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति, परिषद के सचिव के पास निशुल्क उपलब्ध हैं। कोई भी केशधारी सिख व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची के लिए अपना नाम पंजीकृत करना चाहता है, अपना आवेदन जमा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें