रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय कोसली।
रेवाड़ी। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक है। इसके अगले दिन 1 जुलाई तक कॉलेज में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद 2 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट, 4 जुलाई से 8 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी, 9 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 10 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
10 जुलाई से 12 जुलाई तक दूसरे राउंड की फीस जमा की जाएगी, 15 जुलाई को पहली और दूसरी लिस्ट में रह गए आवेदक फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। 16 जुलाई को पोर्टल फिर से रजिस्ट्रेशन करने के लिए ओपन होगा। इस शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून को सर्वर बहुत धीमा रहा था। दिनभर सर्वर धीमा रहने से विद्यार्थियों को आवेदन में बड़ी परेशानी हुई। कॉलेजों में भी वेरिफिकेशन के लिए कम ही आवेदन पहुंचे थे।