रेवाड़ी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की तरफ से ललित कोसलिया को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ललित कोसलिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल छिपा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश भर में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।