फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को शेल्टर होम में करा रहे योग, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने पर कम होगा कोरोना का खतरा

विज्ञापन
रेवाड़ी शहर के जैन स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में योगा करते प्रवासी मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए नई रेवाड़ी प्रशासन ने एक बेहतर पहल की है। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों से काम की तलाश में आए प्रवासी श्रमिकों की ओर से प्रशासन की ओर से जहां रहने-खाने के लिए 21 शेल्टर होम बनाए गए हैं। वहीं अपनों से दूरी के चलते इन श्रमिकों में आ रहे तनाव को करने के लिए व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से सुबह-शाम योग कराने की पहल की गई है। योग करने से श्रमिकों में तनाव कम होने के साथ ही उनमें अब पहले की तरह अपनों से मिलने की बेचैनी भी नहीं दिखाई दे रही है। प्रशासन का कहना है कि योग करने से तनाव कम होने के साथ ही इन श्रमिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकेगी, जो कोरोना से लड़ने में कारगर होगी। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में योग शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें