संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। सड़क पर काम कर रहा मजदूर मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव खातीवास निवासी जग्गी ने बताया कि सोमवार को वह घर से कुछ जरूरी काम से धारूहेड़ा जा रहा था। कुछ दूर पहुंचने पर देखा कि सड़क पर एक व्यक्ति काम रहा था। तभी जयपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक ने उस आदमी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।