फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

विज्ञापन
शवों को नागरिक अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी जवाहरलाल नेहरू कैनाल में नहाने के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई दोनों युवकों की उम्र 15- 16 के बीच में बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को बाहर निकलवा रही है। जानकारी के अनुसार जिला के गांव पातूहेड़ा निवासी दो 14 -15 वर्षीय युवक शुक्रवार की शाम नहाने के लिए गांव के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल पर गए थे। देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार सुबह किसी ने नहर में शव तैरने करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने मामा के यहां पातूहेड़ा आया हुआ था पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें