फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर भेजने की मजदूरों को झूठी सूचना, घंटों वाहनों के इंतजार में सड़कों पर खड़े रहे 100 से अधिक प्रवासी

विज्ञापन
सोमवार की रात शहर के भाडा वास फाटक के पास समीप खड़े श्रमिक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी। पहले से ही परेशानियों से घिरे प्रवासी श्रमिकों के साथ लोगों ने मजाक करने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसा ही मामला सोमवार की रात शहर के डबल फाटक के पास सामने आया। किसी ने मजदूरों को फोन कर सूचना दी कि उनको घर भेजने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया ऐसे में सभी सड़कों पर आ जाएं। सोमवार की रात करीब 12 बजे 100 से अधिक मजदूर भाड़ावास फाटक के पास सड़क पर आ गए और घंटों वाहनों का इंतजार करते रहे श्रमिकों ने इसके बाद कॉल किए गए नंबर बार-बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मजदूरों की संख्या बढ़ी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने नंबर पर कॉल की तो फोन नहीं उठाया। इसके बाद मजदूरों को समझाकर वापस घर भेजा गया ।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसने फोन कर मजदूरों के साथ ऐसा किया पुलिस का कहना है कि झूठी सूचना देने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें