बावल में शिकायत करने पहुंचे सामाजिक संगठन के लोग
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद तक खाना पहुंचाने में लगी सामाजिक संस्थाओं के लोगों पर बावल में पुलिस द्वारा डंडे मारने की शिकायत प्रशासन को की गई है।
गोसेवा संगठन के प्रधान कालूराम सोनी ने बताया कि हेल्प संस्था के सदस्य नरेश जो रेलवे रोड पर खाना बांटने जा रहे थे पुलिस द्वारा रोक कर उनको डंडे मारे गए ऐसे में जरूर मंद लोगों तक खाना पहुंचाना मुश्किल हो गया है। पुलिस प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है ।इस अवसर पर जितेंद्र कोशिक प्रवीण धर्मेंद्र ने शिकायत नगर परिषद को दी है।