ट्रेजरी कर्मचारी का सैंपल लेने से पहले पीपी किट पहनते हुए लैब टेक्नीशियन रवि यूनुस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। जिला के एक गांव निवासी का जीजा दिल्ली पुलिस में तैनात कोविड-19 संक्रमित पाया गया तो जिला सचिवालय का ट्रेजरी ऑफिस सील कर दिया गया। वहीं साले सहित आठ लोगों के सैंपल लेने कर उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव निवासी महेश जिला ट्रेजरी ऑफिस में कार्य काम करता है। वहीं उसका जीजा जिले के ही गांव निवासी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक के बीच जीजा कोविड-19 पाया गया। वहीं जीजा का पता लेने के लिए साला महेश भी दिल्ली गया था। ऐसे में जैसे ही मंगलवार को दिल्ली पुलिस जवान की पॉजिटिव रिपोर्ट आने का पता चला महेश सहित उनके साथ कार्य करने वाले आज कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं ट्रेजरी ऑफिस को भी सील कर दिया गया इसके बाद पूरे सचिवालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।