रेवाड़ी जिले के बावल थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में दो बेटों ने अपने ही पिता की लाठी डंडो से मार मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी 47 वर्षीय ने नीलम देवी ने बताया कि पति सुरेशचन्द खाना खाकर घूमने गया था, रास्ते में उसके दोनों लडकों सन्दीप व सचिन का मकान पडता था जो मकान के सामने मेरे पति सुरेशचन्द को लात मुक्कों से मारपीट करके घसीटते हुए मेरे मकान पर लाये और वहा लाकर मेरे सामने सन्दीप व सचिन दोनों ने दीवार पर सिर मारा फिर उसके बाद बोले कि इसकी तो तसल्ली कर दी अब तेरा नम्बर है । सन्दीप ने पति को धमकी दी की घर से निकल जाओ वरना गोली मार दूंगा। घायल सुरेश चंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत गंभीर देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान सुरेश चंद ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतका की पत्नी ने अपने ही दो बेटों से जान का खतरा बताया है। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि नीलम देवी की शिकायत पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है आखिर झगड़ा किस बात को लेकर हुआ तो इसकी जांच की जा रही है।