कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को लेकर पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : AMAR UJALA
ररेवाड़ी। जिले में मंगलवार को दो नए कोविड-19 पॉजिटिव के सामने आए हैं इनमें से एक 50 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला व दूसरा हरियाणा पुलिस का जवान शामिल है। मंगलवार को दो नए केस के बाद जिला में आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है वहीं 2 लोगों के ठीक होने के चलते 16 एक्टिव केस हैं ।प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री झज्जर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैंसर पीड़ित महिला झज्जर कैंसर अस्पताल में अपनी जांच के लिए जाती थी वही हरियाणा पुलिस का जवान भी झज्जर निवासी बताया जा रहा है।