लॉकडाउन के आठवेें दिन रेवाड़ी में चार कश्मीरी सहित अभी तक सबसे ज्यादा 6 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। शनिवार की रात को तबीयत बिगड़ने पर एक महिला सहित सभी 6 को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सेक्टर-6 में 4 कश्मीरी रहे रह रहे थे। दो दिन पहले ही दिल्ली से एक और व्यक्ति उनके पास आकर रहने लगा। मंगलवार की शाम इनमें से दो की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने बाद आनन-फानन में सभी को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार सुबह पांच के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी निवासी एक महिला भी धारुहेड़ा में रहती थी। करीब पांच दिन पहले वह गुजरात से लौटी थी, लेकिन बुधवार सुबह महिला की तबीयत बिगड़ गई। कोरोना लक्षण पाए जाने पर इस महिला को भी अस्पताल में भर्ती कर जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। बता दें कि रेवाड़ी इससे पहले 15 सैंपल लिए गए हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। बुधवार 6 सैंपल लेने के बाद संख्या 21 पर पहुंच गई है।