फोटो: 10रेवाड़ी। एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर कोमल का सम्मान करते स्कूल स्ट
रेवाड़ी। जींद की रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11 से 13 सितंबर तक 9वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें एक निजी विद्यालय की 12वीं की छात्रा कोमल ने हाई जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा का स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव ने बताया कि अब यह खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए धर्मशाला (हिमाचल) जाएगी। संवाद