कोसली। दड़ौली स्थित एक निजी स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा कोमल यादव (रामगढ़) ने करनाल के करण स्टेडियम में 14 अक्तूबर को आयोजित हुई 37वीं हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में 155 सेमी जंप लगाकर स्वर्ण पदक जीता है।
खिलाड़ी कोमल का अब नेशनल गेम्स के लिए चयन हो गया है। नेशनल गेम्स भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होंगे। कोमल राष्ट्रीय खेलों में अब अपने राज्य हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच धीरज चौहान ने बताया कि कोमल 6 से 10 अक्तूबर तक वाराणसी (यूपी) में आयोजित हुए सीबीएसई नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर छात्रा कोमल का आरएनएस परिवार की ओर से स्वागत किया गया।