फोटो : 30डहीना के मुखी धर्मपाल लोगों को विचार सुनाते। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव कन्होरी में आयोजित निरंकारी सत्संग में संत निरंकारी मिशन के ब्रांच डहीना के मुखी धर्मपाल ने कहा कि इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य मानव से मानव को जोड़ना और आपसी प्रेम की भावना जागृत करना है। मनुष्य को अपने असली मकसद व अपने अस्तित्व को जानना चाहिए। सत्संग के दौरान सभी महात्माओं ने अपने विचारों के माध्यम से और भजनों के माध्यम से प्रभु-परमात्मा का गुणगान किया। उन्होंने सत्संग के महत्व और आध्यात्मिक जीवन में सत्संग के लाभ पर प्रकाश डाला। आयोजन में दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने भोजन ग्रहण किया और सामूहिक रूप से भक्ति का आनंद लिया।