प्रतियोगिता के दौरान एकजुट विद्यार्थी व टीम। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : 1
कोसली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर नाहड़ स्थित रीजनल सेंटर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में किस्मत और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में हिमांशी प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय और कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम, सोनिका द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि युवाओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद